फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्कूल बस व कार की टक्कर में 14 लोग हुए घायल,तीन पीजीआई चंडीघढ़ रैफर

स्कूल बस व कार की टक्कर में 14 लोग हुए घायल,तीन पीजीआई चंडीघढ़ रैफर

Sat, 15 Jun 2019 10:01 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस व कार की टक्कर में 14 लोग हुए घायल,तीन पीजीआई चंडीघढ़ रैफर
स्कूल बस और कार की टक्कर में 14 घायल, 3 छात्राएं पीजीआई रेफर
विज्ञापन

मोगा के एक इंस्टीट्यूट के छात्र मनाली जा रहे थे छुट्टियां मनाने
हादसाग्रस्त कार से 50 शराब की पेटियां बरामद, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। शराब की तस्करी कर रही गाड़ी की स्कूल बस से टक्कर के बाद बस में सवार 14 लोग घायल हो गए, जबकि तीन लड़कियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मोगा में एक आईलेट्स सेंटर के 60 के विद्यार्थियों और शिक्षकों को लेकर मनाली जा रही चार बसों में से एक बस का रोपड़ में हादसा हो गया। इन चारों बसों को किसी स्कूल से हायर किया गया था। सभी लोग छुट्टियां मनाने मनाली जा रहे थे। चमकौर साहिब की तरफ से आ रही स्कूल बस रोपड़ बाईपास के चौक पर पहुंची तो मारुति एसएक्स-4 गाड़ी से टकरा गई। शनिवार को अलसुबह करीब तीन बजे हुए इस हादसे में बस में सवार 14 लोग घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर बाकी तीन बसें भी मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल 14 लोगों में तीन स्टूडेंट जिनकी पहचान मोगा वासी खुशप्रीत कौर (23), कमलदीप कौर (27) और जसप्रीत कौर (23) की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज करवा रहे बाकी लोगों का प्राथमिक इलाज करने के भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

इस हादसे के दौरान जब पुलिस ने मारुति एसएक्स-4 की तलाशी ली तो उसमें से 50 अवैध शराब की पेटियां निकलीं। एएसआई खुशहाल सिंह ने बताया कि कार और बस के चालक फरार हैं। उन्होंने बताया कि कार के नंबर से मालिक की पहचान सुभाष चंद्र वासी ग्रीन मार्केट मुक्तसर के रूप में हुई है। कार कौन इस्तेमाल कर रहा था, इस बारे में जांच जारी है। गौरतलब है कि कार से चंडीगढ़ में बिकने वाली 50 शराब की पेटियां बरामद हुई हैं। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग और पुलिस शराब तस्करों का पीछा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शराब से भरी ऐसी गाड़ी नवांशहर में भी पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed