फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर से बर्फ लेने गया बच्चा सा इकिल सहित हुआ अगवा, बरामद

घर से बर्फ लेने गया बच्चा सा इकिल सहित हुआ अगवा, बरामद

Sat, 15 Jun 2019 10:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
घर से बर्फ लेने गया बच्चा सा इकिल सहित हुआ अगवा, बरामद
बच्चे को साइकिल सहित किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बच्चों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बरामद
बच्चे के परिवार वाले बोले-नहीं करवानी है कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। तपती गर्मी में ठंडा पानी पीकर राहत पाने के लिए घर से बर्फ लेने गए ढंढारी कलां के रहने वाले सुभाष कुमार (10) को साइकिल सहित एक युवक ने अगवा कर लिया। आरोपी बच्चे को डरा धमका कर काफी समय तक घुमाता रहा। आरोपी ने बच्चे का साइकिल भी बेच दिया। जब बच्चा काफी समय तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि एक युवक ने उसे अगवा किया है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को काबू कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि बच्चे के मिलने के बाद उसके परिजनों ने साफ तौर पर बोल दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। पुलिस चाहें आरोपी को छोड़ दे।

चौकी कंगनवाल के इंचार्ज एएसआई बलवीर सिंह पंजेटा ने बताया कि सुभाष कुमार इलाके में ही प्राइमरी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता एक फैक्टरी में मजदूरी करते है। गर्मी से कुछ राहत पाने के लिए ठंडा पानी बनाने के लिए सुभाष के पिता ने उसे शनिवार की सुबह साइकिल देकर कुछ ही दूरी पर स्थित एक व्यक्ति से बर्फ लेने के लिए भेज दिया। रास्ते में एक युवक उसे मिला और बच्चे से कहा कि वह मंदिर जाना चाहता है, साइकिल लेकर साथ चले। जब बच्चा नहीं माना तो आरोपी ने धमका कर उसे पीछे बैठा लिया और काफी समय तक उसे इधर उधर घुमाता रहा। आरोपी ने बच्चे का साइकिल भी किसी व्यक्ति को 300 रुपये में बेच दिया और बच्चे को डराकर अपने साथ ले गया। काफी समय तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता विजय कुमार उसे परिजनों के साथ मिल ढूंढने के लिए निकल पड़े। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद आरोपी को काबू कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि बच्चा परिजनों को सौंप दिया गया है और कार्रवाई के लिए उनसेे बात की गई तो उन्होंने कार्रवाई करवाने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया। अब उनके बयान मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed