{"_id":"5d012e70bdec220756713f9a","slug":"156035850316-ropar-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रहे नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान नवजात की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में चल रहे नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान नवजात की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़। माता मोहल्ला में एक घर में चलाए रहे नर्सिंग होम में डिलीवरी दौरान के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। इस दौरान कवरेज के लिए पहुंचे मीडिया कर्मियों पर बौखलाए डॉक्टर के बेटे ने हमलाकर कर मोबाइल छीनने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
माता मोहल्ला में मकान नं. 1128-2 में डा. नीलम नर्सिंग होम चलाया जा रहा है। इस नर्सिंग होम में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला रजनी पत्नी विजेपाल वासी सदाबरत ने बताया कि वह मंगलवार देर शाम सात बजे डिलीवरी के लिए आई तो डा. नीलम ने उसे दाखिल कर लिया। महिला रजनी ने कहा कि डाक्टर ने सारी रात उसके साथ धक्का किया। बुधवार सुबह आठ बजे डिलीवरी हुई तो डाक्टर ने कहा कि बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाओ। उनकी बहन बच्चे को सरकारी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत बताया। गर्भवती महिला ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है। वहीं डॉक्टर नीलम का कहना है कि बच्चे की डिलीवरी बिल्कुल ठीक हुई है। बच्चा डिलीवरी के बाद रोया नहीं जिसके कारण उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि महिला दो तीन दिन तक घर में ही रही और डिलीवरी के समय पर ही वह उनके पास आई। उन्होंने कहा कि उनका नर्सिंग होम रजिस्टर्ड है। डिलीवरी के लिए पूरे इंतजाम होने के सवाल पर डाक्टर ने चुप्पी साध ली।