फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सड़क किनारे बैठे परिवार से टकराई बेकाबू तेज रप्तार कार

सड़क किनारे बैठे परिवार से टकराई बेकाबू तेज रप्तार कार

Mon, 03 Jun 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठे परिवार से टकराई बेकाबू तेज रप्तार कार
गाड़ी खराब होने के बाद सड़क किनारे बैठे परिवार पर चढ़ी बेकाबू कार, एक की मौत
विज्ञापन

टायर फटने की वजह से खराब हो गई थी मृतक संजीव की कार, पत्नी, बेटा, सास और मामी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शेरपुर चौक के नजदीक डाबा कट के बाहर दिल्ली से आ रहे एक परिवार की कार का टायर पत्थर से टकराकर फट गया। परिवार दुकान वाले से टेबल लेकर कार के पास ही बैठ गया। कुछ समय बाद दिल्ली तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार आई-20 बेकाबू होकर सीधे परिवार पर चढ़ कर निकल गई। जिससे अपनी कार ठीक करवा रहे कार मालिक संजीव की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। जिस कार से हादसा हुआ उस कार में भी परिवार शामिल था, जिन्हें इस हादसे में चोटें आई हैं। सूचना के बाद चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान जालंधर के आदर्श नगर निवासी संजीव कुमार (44) के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी, बेटा अखिलेश, सास और मामी घायल हैं। पुलिस ने जांच के बाद संजीव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आई-20 कार में सवार आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके परिवार को भी चोटें आई हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

हेड कांस्टेबल जतिंदर सिंह ने बताया कि संजीव कुमार दिल्ली में अपने रिश्तेदारों से मिल कर अपनी होंडा इमेज कार में सवार होकर जालंधर जा रहे थे। जब वह रास्ते में डाबा कट के पास पहुंचे तो उनकी कार पत्थर से टकरा गई। ड्राइवर साइड का टायर फट गया। जिस कारण कार आगे नहीं जा सकी। उन्होंने आसपास पता किया तो सुबह पांच बजे होने के कारण कोई दुकान नहीं खुली थी। उन्होंने अपनी दूसरी कार मंगवाई और पास ही में रहने वाले अपने रिश्तेदार को फोन कर दिया। वह भी उनसे मिलने के लिए वहीं आ गया। उन्होंने पास ही में एक दुकान से लक्कड़ का टेबल लिया और सड़क किनारे कार के पास बैठ गए। वह बैठे बातें कर ही रहे थे कि राजपुरा से गुरदासपुर रिश्तेदारों के घर जा रहे सुखविंदर सिंह की आई-20 कार तेज रफ्तार होने के कारण मुड़ने की बजाए सीधे टेबल पर बैठे परिवार को टक्कर मार कर आगे निकल गई। जिससे सुखविंदर सिंह और उसके पारिवारिक सदस्य तो घायल हुए ही, साथ ही संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी, बेटा, सास और मामी भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां संजीव की मौत हो गई, जबकि बाकी घायल हैं। हेड कांस्टेबल जतिंदर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed