फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वाहट्सऍप पर दोस्ती कर बीएससी छात्रा से गैंगरेप

वाहट्सऍप पर दोस्ती कर बीएससी छात्रा से गैंगरेप

Mon, 27 May 2019 09:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
वाहट्सऍप पर दोस्ती कर बीएससी छात्रा से गैंगरेप
फतेहगढ़ साहिब। बीएससी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा से दुष्कर्म खरड़ जिला मोहाली में हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर खरड़ की सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी करनदीप सिंह समेत उसके दो दोस्तों पर थाना फतेहगढ़ साहिब में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गत जनवरी में वह अपनी सहेली के भाई की शादी में माता-पिता के साथ सरहिंद-पटियाला रोड पर एक पैलेस में गई थी। करीब 10 दिन के बाद उसके मोबाइल पर किसी लड़के का व्हाट्सएप मैसेज आया, तो नंबर देखकर उसने ब्लॉक कर दिया। यह नंबर करनदीप सिंह का था, इसके बाद करनदीप सिंह ने उसे एक-दो बार फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। एक हफ्ते बाद करनदीप का दोबारा मैसेज आया और कहा कि उसने उसे विवाह में देखा था और वह उससे दोस्ती करना चाहता है। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और बातें होने लगीं। दोस्ती के बाद वह मिलने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता अनुसार फरवरी में कार से राजपुरा गए, जहां करदीप सिंह ने उसे कुछ पीने के लिए दिया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। इस बात पर करनदीप से छात्रा की बहस हुई, जिसके बाद उसने उसे घर छोड़ दिया। लेकिन 23 मार्च 2019 को उसके फोन पर करण का व्हाट्सएप मैसेज आया। जिस में उसके न्यूड वीडियो क्लिप वायरल करने की बात कही। वह डर गई और अपने शिक्षा संस्थान से बाहर करनदीप से मिलने के लिए आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनदीप ने उसे सफेद रंग की कार में बैठा लिया और उसे उसका अश्लील वीडियो दिखाया। इसके अलावा कार में कमलजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव जलवेड़ा और गुरविंदर सिंह उर्फ माना निवासी गांव फतेहपुर जट्टां निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब भी मौजूद थे। करनदीप ने छात्रा को बताया कि दोनों उसके दोस्त हैं और खरड़ में कार से उतर जाएंगे। छात्रा अनुसार जब वह खरड़ पहुंचे तो दोनों युवक कार से नहीं उतरे और आगे साथ चलने को कहा। करनदीप उसे खरड़ में किसी फ्लैट में ले गया, जहां पर उसे पानी पीने को दिया, पानी पीने के बाद वह बेसुध हो गई। छात्रा के आरोप हैं कि तीनों ने उससे बार-बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी जिससे तीन युवकों पर मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रही थाना सदर खरड़ पुलिस की एसआई धन्नो देवी ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed