{"_id":"5c83e526bdec22144d7e00d0","slug":"151552147750-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन जा रहे दो भाईयों से मोबाइल और छह हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन जा रहे दो भाईयों से मोबाइल और छह हजार लूटे
विज्ञापन
दो भाइयों से मोबाइल और छह हजार लूटे
हथियार के बल पर बाइक सवारों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम
अज्ञात बाइक सवारों पर मामला दर्ज, तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों ने तीन दिन पहले देर रात को रेलवे स्टेशन जा रहे दो भाईयों से लूट की। आरोपी दोनों भाईयों से मोबाइल फोन के साथ साथ छह हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। जब तक वह कुछ कर पाते आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए थे।
सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हरगोबिंद नगर निवासी मोहम्मद महराज की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। मोहम्मद महराज के अनुसार वह शहर से बाहर जा रहा था। उसने अपने ममेरे भाई को उसे रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए कहा। बुधवार की देर रात को वह दोनों बाइक पर सवाह हो रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान न्यू कुंदनपुरी इलाके में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और हथियारों के बल पर मोबाइल फोन, छह हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान लूट लिया।
दोनों भाइयों ने आरोपियों का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन वह हथियार मारने का डर दिखाते रहे। जिस कारण पीड़ित कुछ न कर सके और आरोपी वारदात को अंजाम दे फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। अभी तक तो कुछ मिला नहीं है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।