फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल से आका का फोन आने के बाद करता था हेरोइन की तस्करी

जेल से आका का फोन आने के बाद करता था हेरोइन की तस्करी

Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
जेल से आका का फोन आने के बाद करता था हेरोइन की तस्करी
जेल से आका का फोन आने पर देता था नशा
विज्ञापन

एसटीएफ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर 270 ग्राम हेरोइन की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जेल में बंद आरोपी फोन के जरिये ही बाहर अपना सारा नेटवर्क चला रहे है। इसकी पुष्टि एसटीएफ की ओर से नशा तस्कर की गिरफ्तारी से हुई है। एसटीएफ की गिरफ्त में आए तस्कर ने खुलासा किया है कि वह जेल में बंद अपने आका का फोन आने पर हेरोइन की सप्लाई करता था। आरोपी से एसटीएफ ने 270 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी मोहल्ला बसंत नगर निवासी विकास कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ में तैनात एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गांव लोहारा की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन सप्लाई करने के लिए खाली प्लाट में बैठा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन के साथ साथ छोटा इलेक्ट्रानिक कंडा भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खराद का काम करता है।
विज्ञापन

उसके इलाके का रहने वाला दीपक कुमार नाम का युवक थाना फोकल प्वाइंट में हत्या के मामले में नामजद था और वह जेल में बंद है। आरोपी ने जेल से उसे फोन कर ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया था। वह उसे बताता था कि वह केवल कृष्ण नाम के व्यक्ति को मिल कर उससे हेरोइन की खेप ले और उसे आगे सप्लाई कर दे। इस नशा तस्करी के धंधे में जो मुनाफा होता था, आरोपी आधा हिस्सा दीपक को पहुंचा देता था और आधा खुद रख लेता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि आरोपी केवल कृष्ण कहां मिलेगा और आरोपी दीपक को पैसे कहां पहुंचाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed