फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बीस ग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

बीस ग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बीस ग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 15 कारतूस भी किए बरामद
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं हत्या के मामले
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ और हथियार लाकर रखने के आरोप में इंवेस्टीगेशन विंग और एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मॉडल टाउन एक्सटेंशन के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन, 30 बोर का एक पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए हैं। मामले में थाना माडल टाउन में एक्सटेंशन के रहने वाले संजीव शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के पास हेरोइन व अवैध हथियार हैं। हेरोइन वह किसी को सप्लाई देने के लिए जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से हेरोइन, पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी फाइनेंस का काम करता है। फाइनेंस के काम करने के साथ-साथ वह हेरोइन का नशा करने का आदी हो गया। इसके बाद उसने हेरोइन सप्लाई करनी भी शुरू कर दी। वह बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करता था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने अपने पास पिस्तौल भी लाकर रख लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता था और वह हथियार किस व्यक्ति से लाया था। आरोपी ने हथियार का करना क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed