{"_id":"5b61ef544f1c1ba03e8b48a7","slug":"151533144916-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला निवासी परिवार ने लगाए कचिहरी चौकी एएसआई पर दुरूव्यवहार करने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला निवासी परिवार ने लगाए कचिहरी चौकी एएसआई पर दुरूव्यवहार करने के आरोप
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला निवासी परिवार ने लगाए एएसआई पर दुर्व्यवहार के आरोप
बेटी को ले जाने के मामले में बठिंडा पहुंचा था परिवार
पीड़ित परिवार ने इंसाफ के लिए दी एसएसपी को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। हिमाचल पुलिस के साथ बुधवार को बठिंडा पहुंचे शिमला निवासी एक परिवार ने कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई बलदेव सिंह पर दुर्व्यवहार और गलत शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए एसएसपी बठिंडा के पास शिकायत दी है। वहीं बठिंडा के एसएसपी नानक सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुलिस की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की बात कही है।
एसएसपी बठिंडा को दी गई शिकायत के अनुसार शिमला निवासी एक व्यक्ति की लड़की को बठिंडा निवासी राहुल नाम का युवक शादी का झांसा देकर 29 जुलाई को शिमला से अपने साथ ले आया। बेटी की तलाश में पीड़ित बुधवार को हिमाचल पुलिस के दो कर्मियों और परिवार के साथ बठिंडा पहुंचा। बठिंडा की कचहरी पुलिस चौकी में लड़की को ले जाने वाले युवक राहुल के खिलाफ उन्होंने चौकी प्रभारी एएसआई बलदेव सिंह को शिकायत दी। पीड़ित का आरोप है कि एएसआई बलदेव सिंह ने उनकी मदद करने से साफ इंकार करते हुए कहा कि लड़की तुम्हारी भागी है, मैं इस चक्कर में क्यों पड़ूं। इसके अलावा उनके साथ गलत शब्द बोलकर दुर्व्यवहार किया। लेकिन इसके बाद जब वह बठिंडा के एक एसपी को मिले तो खानापूर्ति के लिए एएसआई बलदेव सिंह युवक राहुल के घर गया, लेकिन वहां पर ताला लटका था। जिस कारण पुलिस खाली हाथ लौट आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने एएसआई को युवक राहुल का मोबाइल नंबर ट्रेस करने की गुहार लगाई तो उसने कोई बात नहीं सुनी। इस के बाद पीड़ित परिवार ने बेटी को ले जाने वाले युवक राहुल पर कोई कार्रवाई न करने वाले एएसआई बलदेव सिंह के खिलाफ बठिंडा के एसएसपी नानक सिंह को शिकायत सौंपी। शिकायत में पीड़ित ने संदेह जताया है कि उसे लगता है कि राहुल ने बेटी को मार दिया है या फिर उसे नशा खिलाकर किसी जगह पर छिपाकर रखा है। इन आरोपों के संबंध में जब चौकी के एएसआई बलदेव सिंह से बात की गई तो वह टाल मटोल करने लगा। इसके बाद कहा कि कहा कि वह अपनी ड्यूटी के अनुसार इन लोगों के साथ गया था। इतना कहने के बाद एएसआई ने फोन काट दिया। इसके बाद जब बठिंडा के एसएसपी नानक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से एएसआई पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। इसके अलावा जो उनका मामला है, उसमें पुलिस की ओर से परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।