{"_id":"5b05981f4f1c1be5408b74bb","slug":"151527093279-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा जेल में बंद कैदियों ने जेल मंत्री को पत्र लिखकर बताया बढी मात्रा में जेल अंदर बिक रहा नशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडा जेल में बंद कैदियों ने जेल मंत्री को पत्र लिखकर बताया बढी मात्रा में जेल अंदर बिक रहा नशा
Updated Wed, 23 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल मंत्री को पत्र, कुछ कैदी कर रहे नशे का कारोबार
एक कापी जेल अधीक्षक को भी भेजी, अधिकारियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। बठिंडा जेल में बंद कैदियों ने जेल मंत्री को पत्र लिखकर बताया कि बठिंडा की केंद्रीय जेल में बडे़ स्तर पर नशा बिक रहा है और जेल प्रशासन के चहेते कैदी हर सप्ताह हजारों रुपये का कारोबार जेल में बंद कैदियों को नशा बेचकर करते है । कैदियों ने पत्र की एक कापी जेल अधीक्षक को भी भेजी है। कैदियों के इस खुलासे के बाद जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अगर कैदियों की ओर से जेल मंत्री को लिखे पत्र पर यकीन किया जाए तो जेल में नशें का कारोबार लाखों रूपए का होता है और कुछ खास कैदी नशा बेचने का कारोबार करते है, जिस में जेल पुलिस कर्मीयों की भी हिस्सेदारी बताई जा रही है ।
बुधवार को केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद कैदियों में से पंद्रह के करीब कैदियों ने अपने हस्ताक्षरों तले एक खुला पत्र जेल मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा और जेल रध्यिक्षक सुखविंदर सिंह सहोता के नाम पर लिखा। जिस में बताया गया है कि जेल की कैंटीन में नशों का कारोबार बडे़ स्तर पर हो रहा है। इस कारोबार से कुछ खास कैदियों के अलावा जेल कर्मी व अधिकारी भी अपनी जेबें गर्म करते हैं।
क्या कितने में मिलती है
खुले पत्र में कैदियों ने बताया कि 10 रुपये का बीडी का बंडल एक हजार रुपये से अधिक का बिकता है। पांच रुपये वाला तंबाकू का पैकेट 500 रुपये, चिट्टा 3500 रुपये प्रति दस ग्राम के अलावा दस रुपये वाली नशे की गोली 300 रुपये में मिलता है। कैदियों ने बताया कि हर माह 50 बीडी के बंडल, 300 तंबाकू के पैकेट, 2000 नशीली गोलियां, आधा किलो चिट्टा बेचा जा रहा है। जिससे जेल अंदर नशे का लाखों रुपये का कारोबार हो रहा है। कैदियों ने पत्र में बताया कि एक कैदी जेल के दो पुलिस कर्मियों को चालीस हजार रुपये प्रति सप्ताह रिश्वत देता है। कैदियों का कहना है कि जो खास कैदी इस काले कारोबार के साथ जुडे़ है वो खुद सारा समान जेल अंदर मंगवाते है।
विज्ञापन
जेल के कैदियों की ओर से जेल मंत्री व जेल अध्यिक्षक को लिखे पत्र संबंधी जब बठिंडा जेल के डिप्टी अध्यिक्षक मनजीत सिंह से बात की गई तो उन्होनें कहा कि जेल में नशा बिकने का सवाल ही पैदा नही होता अगर कोई ऐसा मामला है तो वह जांच करवा लेंगे।
मुलाकात करने आया भाई दे गया भाई को नशीली गोलियां
केंद्रीय जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने आया भाई रुपिंदर सिंह अपने भाई वरिंदर कुमार को नशें की गोलियां दे गया। जिसके बाद जब कैदी वरिंदर कुमार जेल अंदर जाने लगा तो चेकिंग के दौरान जेल कर्मीयों ने कैदी से नशीली गोलियां बरामद कर लीं। जेल के डिप्टी अधीक्षक मनजीत सिंह का कहना था कि मामले की जांच चल रही है।