फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   डेढ़ किलो हेरोइन, एक पिस्तौल 315 बोर, 12 कारतूस सहित 4आरोपी काबू

डेढ़ किलो हेरोइन, एक पिस्तौल 315 बोर, 12 कारतूस सहित 4आरोपी काबू

Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ किलो हेरोइन, एक पिस्तौल 315 बोर, 12 कारतूस सहित 4आरोपी काबू
हेरोइन, पिस्तौल और 12 कारतूस समेत चार काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पुलिस ने चार विभिन्न मामलों में चार आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन, एक देसी पिस्तौल 315 बोर, 12 कारतूस और 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। डीसीपी क्राइम गगन अजीत सिंह ने बताया कि पहले मामले में सीआईए-1 ने यूपी के फैजाबाद जिले के निवासी सुरजीत सिंह उर्फ सोनू को नाकाबंदी के दौरान ताजपुर रोड से काबू किया गया। आरोपी से 1 किलो अफीम बरामद की गई, जो इसे झारखंड से लेकर आया था और आगे ग्राहकों को महंगे रेट पर बेचनी थी। उस पर पहले भी दो नशा तस्करी के केस दर्ज हैं और वह खुद भी नशे करने का आदी है।

दूसरे मामले में यूपी के जिला गौंडा के राजेश कुमार को नाकाबंदी के दौरान 500 ग्राम अफीम समेत काबू किया गया। उस पर साल 2009 में अपहरण करके हत्या करने के आरोप में केस दर्ज था। वह संगरूर जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था। तीसरे मामले में, मेहरबान, लुधियाना के गुरमुख सिंह उर्फ गोमा को सीआईए-1 की टीम ने नाकाबंदी के दौरान हवास चौक, राहों रोड, लुधियाना से काबू किया। उससे एक 315 बोर की देसी पिस्तौल, 12 कारतूस बरामद किए गए। चौथे मामले में यूजी फ्लेटस, फेस-1, दुगरी के परमिंदर पाल सिंह उर्फ मोटा को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed