फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बिना नंबर की बाइक पर हेरोइन बेचता पकड़ा

बिना नंबर की बाइक पर हेरोइन बेचता पकड़ा

Tue, 12 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बिना नंबर की बाइक पर  हेरोइन बेचता पकड़ा
बिना नंबर की बाइक पर हेेरोइन बेचता युवक दबोचा
विज्ञापन

125 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर कंडा, 80 हजार कैश और सात मोबाइल बरामद
पैसे न मिलने पर मोबाइल और वाहन की आरसी रख लेता था
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घर-घर हेरोइन सप्लाई करने वाले युवक को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी गुलाबी बाग, जोधेवाला का रहने वाला सतिंदर सिंह उर्फ मंगा है। उसके कब्जे से 125 ग्राम हेरोइन, एक कंप्यूटर कंडा, छोटे लिफाफे, चम्मच, 80 हजार कैश, 7 मोबाइल और तीन वाहनों की आरसी बरामद हुई है। थाना जमालपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एडीसीपी (4) राजवीर सिंह और एसीपी (साहनेवाल) हरकमल कौर ने बताया कि थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी सतिंदर सिंह को भामियां रोड पर नाकाबंदी के दौरान काबू किया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी काफी समय से नशा बेचने का काम कर रहा था। अब वह बाइक पर घूमकर ऑन डिमांड सप्लाई देता था। जो ग्राहक उसे जहां बुलाता, वह बाइक पर पहुंच जाता।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बिना नंबर की बाइक इस्तेमाल करता था। कोई ग्राहक अगर पैसे नहीं देता तो आरोपी उसका मोबाइल और उसके वाहन की आरसी अपने पास रख लेता। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आता था और आगे किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed