{"_id":"5a10663a4f1c1b3c3d8b84be","slug":"151511024186-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदु नेता अमित शर्मा कांड में जिम्मी एक दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदु नेता अमित शर्मा कांड में जिम्मी एक दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्मी रिमांड पर, हिंदू नेता अमित शर्मा हत्याकांड के बारे में होगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब में हुई सात हत्याकांडों के मामले में मोगा पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी जिम्मी को लुधियाना पुलिस कुछ दिन पहले आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं हत्याकांड के मामले में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। शनिवार को रिमांड खत्म होने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस ने अदालत में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की अर्जी दी। इस आधार पर अदालत ने उसकी एक दिन की रिमांड मंजूर कर ली। थाना डिविजन आठ की पुलिस आरोपी जिम्मी से जगरांव पुल के पास स्थित दुर्गा माता मंदिर के बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए हिंदू नेता अमित शर्मा हत्याकांड के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस अमित शर्मा हत्याकांड में इस्तेमाल किया गए हथियार के बारे में आरोपी जिम्मी से पूछताछ करेगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि इस वारदात को कैसे और कहां प्लान किया गया था। उल्लेखनीय है 14 जनवरी 2017 की रात श्री दुर्गा माता मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने अमित शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।