फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पति ने शादी में जाने से किया मना तो गुस्साई विवाहिता ने फंदा लगाया

पति ने शादी में जाने से किया मना तो गुस्साई विवाहिता ने फंदा लगाया

Wed, 01 May 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
पति ने शादी में जाने से किया मना तो गुस्साई विवाहिता ने फंदा लगाया
लुधियाना। मामूली बात को लेकर दंपति के बीच हुई तकरार के बाद टिब्बा रोड की न्यू नेशनल कालोनी में रहने वाली रेणू (23) ने बुधवार दोपहर को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका पति खाना खाने के लिए आया। अंदर रेणू को रस्सी के सहारे लटकता देख वह हैरान रह गया। वह फिर भी उसने रेणू को नीचे उतारकर सिविल अस्पताल ले गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद रेणू का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रेणू अपने पति और दो बच्चों के साथ न्यू नेशनल कालोनी में रहती है। बिहार में रहने वाले उसके किसी रिश्तेदार की शादी थी। उन्हें भी न्योता आया हुआ था। रेणू वहां शादी में जाना चाहती थी लेकिन उसके पति आकाश ने कहा कि उसे यहां कुछ काम है जिस वजह से वह नहीं जा सका। बुधवार सुबह फिर से दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पति के काम पर जाने के बाद रेणू घर में अकेली थी। उसने गुस्से में आकर फंदा लगा लिया। जब दोपहर को आकाश खाना खाने के लिए आया तो रेणू को लटकता देख उसे तुरंत नीचे उतारा। वह लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि रेणू के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


दिमागी रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाया
लुधियाना। जम्मू कालोनी में रहने वाले बंटी (35) ने बुधवार को मानसिक रूप से परेशानी के चलते अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब बंटी का भाई सुखदेव उसे बुलाने आया। अंदर शव लटकता देख उसने शोर मचाया तो लोगों को पता चला। इसके बाद थाना मॉडल टाउन के अधीन आती चौकी आत्म पार्क की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखदेव ने पुलिस को बताया कि वह छह भाई हैं। बंटी सबसे छोटा है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह अपने पिता के साथ ही रहता था। उसका अपने पिता के साथ काफी प्यार था। दो साल पहले पिता की अचानक मौत हो गई। इसके बाद से बंटी परेशान रहने लगा था। वह किसी से कोई बात नहीं करता था। मंगलवार को बंटी की पत्नी और बच्चे खन्ना में बंटी के ससुराल चले गए। पीछे से बंटी घर में अकेला था। बुधवार दोपहर को उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुखदेव जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने आया तो अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed