फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशे के लिए नहीं थे पैसे तो शुरु कर दी हेरोइन तस्करी

नशे के लिए नहीं थे पैसे तो शुरु कर दी हेरोइन तस्करी

Mon, 31 Jul 2017 10:06 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
नशे के लिए नहीं थे पैसे तो शुरु कर दी हेरोइन तस्करी
हेरोइन पीते-पीते करने लगा तस्करी
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी से 25 ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नशे के लिए पैसे न होने पर एक युवक ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरु कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिल रोड नहर पुल के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने इस मामले में थाना शिमलापुरी में दीप नगर के रहने वाले सिमरनजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गिल नहर पुल पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी घबरा गया। पुलिस ने आरोपी को रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने के आदी है। नशा महंगा हो गया और उसके पास इतने पैसे नहीं होते थे। इस पर उसने हेरोइन तस्करी का धंधा शरू कर दिया और आरिश नाम के व्यक्ति से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करता था। उसी से होने वाले मुनाफे से वह खुद नशा करता था। उसके अलावा आरोपी पट्टी में रहने वाले एक तस्कर से भी हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। कश्मीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरिश के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed