{"_id":"5ce03acdbdec22075b0c0171","slug":"131558198989-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। ढंढारी कलां जीटी रोड पर लगे एटीएम में वीरवार की देर रात को लुटेरा गिरोह के तीन शातिरों ने सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटने की कोशिश की। एटीएम क्षतिग्रस्त होने के कारण उसका अलार्म बजने लगा और आरोपी फरार हो गए। जाते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का मोबाइल फोन ही लूट कर फरार हो गए। किसी तरह से खुद को छुड़वा कर सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैलाश नगर निवासी रेशम सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाना शुरु कर दिया है।
रेशम सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह ढंढारी कलां जीटी रोड स्थित ईवी लाइट फैक्टरी के बाहर आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लगा है। वह ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान देर रात को एटीएम में तीन युवक आ गए और आते ही उसे बंधक बना लिया और एटीएम तोड़ना शुरू कर दिया।
एटीएम क्षतिग्रस्त होते ही उसके अलार्म बज गए और आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते हुए आरोपी उसका मोबाइल फोन ले गए। इसके बाद रेशम ने किसी तरह घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए थे। बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा ह, जिसकी जांच की जा रही है। अभी तक तो आरोपियों का कुछ पता नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।