फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पहले मोहल्ले में फिर सिविल अस्पताल में भिड़े दो पक्ष

पहले मोहल्ले में फिर सिविल अस्पताल में भिड़े दो पक्ष

Fri, 04 Jan 2019 10:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
पहले मोहल्ले में फिर सिविल अस्पताल में भिड़े दो पक्ष
मोहल्ले के बाद अस्पताल में भिड़े दो पक्ष,10 जख्मी
विज्ञापन

सिविल अस्पताल चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को किया अलग, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिमलापुरी इलाके में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां और डंडे भी बरसाए। इस दौरान दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। जब दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के लिए पहुंचे तो वहां भी भिड़ गए। सिविल अस्पताल में बनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिमलापुरी इलाके में रहने वाली राजिंदर कौर ने बताया कि उसके पति जसवंत सिंह का खराद का काम है। उनके इलाके में देह व्यापार होता था। इससे संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता था। इससे वारदात होने का भी डर रहता था। इस पर उन्होंने अपने घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। सीसीटीवी कैमरे लगवाने के बाद से ही सामने रहने वाले लोग रंजिश मानने लगे। शुक्रवार की सुबह पति की पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला कर दिया और उनसे मारपीट करनी शुरु कर दी। मारपीट के दौरान राजिंदर कौर, उसकी बेटी जसप्रीत कौर, बेटा प्रिंस, हरमनदीप पति जसवंत सिंह और किराएदार नेहा घायल हो गई। इसके बाद वह सिविल अस्पताल इलाज कराने पहुंचे तो वहां भी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष में घायल सुरजीत सिंह ने बताया कि वह नगर निगम जोन सी में तैनात है। पिछले कुछ दिनों से पड़ोसियों के साथ उनकी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को वह अपने बेटे इंद्रजीत, पत्नी रंजीत कौर और रिश्तेदार परमिंदर कौर के साथ घर पर बैठे थे। इसी दौरान बाहर से पड़ोसियों ने गालियां निकालनी शुरू कर दी। जब वह इसका विरोध करने के लिए बाहर गए तो हमलावरों ने उनके घर पर ही हमला करके घायल कर दिया। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सिविल अस्पताल चौकी इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed