फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिल्ली से एक किलो हेरोइन की खेप लेकर आ रहे तीन आरोपी इनोवा कार सहित गिरफ्तार

दिल्ली से एक किलो हेरोइन की खेप लेकर आ रहे तीन आरोपी इनोवा कार सहित गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से एक किलो हेरोइन की खेप लेकर आ रहे तीन आरोपी इनोवा कार सहित गिरफ्तार
रोहतक और नोएडा
विज्ञापन


एक किलो हेरोइन समेत 3 गिरफ्तार
इनोवा कार में नशे की खेप ला रहे आरोपियों को एसटीएफ ने दबोचा
एक आरोपी पर अपहरण और नशा तस्करी के 19 केस दर्ज, हो चुकी है दस साल कैद
एक आरोपी हाईकोर्ट के आईटी डिपार्टमेंट में कांट्रैक्ट बेस बैकअप सहायक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। इनोवा गाड़ी में दिल्ली से एक किलो हेरोइन की खेप लेकर आ रहे तीन आरोपियों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर के पास काबू किया है। एक आरोपी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आईटी डिपार्टमेंट में कांट्रैक्ट बेस पर बतौर बैकअप सहायक के तौर पर तैनात है।
एसटीएफ एआईजी स्नेह दीप शर्मा के अनुसार एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर में नाकाबंदी में इनोवा कार को जांच के लिए रोका। पुलिस ने एक किलो हेरोइन बरामद कर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान परमिंदर सिंह उर्फ टिड्डा पुत्र मेहर चंद निवासी गोशाला रोड माछीवाड़ा, सखजिंदर पाल सिंह पुत्र मनिंदरपाल सिंह निवासी जुलफगढ़, बलेदव सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी झड़ेदी माछीवाड़ा के तौर पर हुई। परिमंदर सिंह पर पहले से अपहरण और नशा तस्करी के 19 केस दर्ज है। उसे नशा तस्करी के एक मामले में अदालत ने 10 साल की सजा की थी।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही उसे हाईकोर्ट से जमानत मिली है। बाहर आकर उसने दोबारा नशा तस्करी का काम शुरू कर दिया। हफ्ते में दो से तीन बार दिल्ली जाकर हेरोइन की सप्लाई लेकर आ रहे थे। दूसरा आरोपी सुखजिंदर सिंह हाईकोर्ट में आईटी डिपार्टमेंट में कांस्ट्रैक्ट बेस पर बैकअप सहायक के तौर पर काम कर रहा है। बीते कुछ समय से परमिंदर सिंह के साथ नशा तस्करी कर रहा है। वही तीसरे आरोपी बलदेव सिंह ड्राइवर है और उसके खिलाफ माछीवाड़ा में पहले से नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। तीनों आरोपी लुधियाना, नवांशहर सहित अन्य एरिया में हेरोइन सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया। वहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से दिल्ली में हेरोइन की सप्लाई देने वाले नाईजीरियन व्यक्ति और सप्लाई लेने वालों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed