फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हेरोइन तस्करी के आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार

हेरोइन तस्करी के आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार

Fri, 21 Sep 2018 09:40 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी के आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार
हेरोइन तस्करी में महिला और साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने की दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद
दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एसटीएफ लुधियाना की टीम ने एक महिला तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गुरपाल नगर इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। थाना डिविजन नंबर छह में न्यू शिमलापुरी निवासी परमिंदर सिंह उर्फ सोनू और उसकी साथी महिला तस्कर मोहल्ला गुरपाल नगर निवासी परमजीत कौर उर्फ पम्मी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरपाल नगर इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी घबरा गए और पीछे मुड़ने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनकी एक्टिवा से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोनी एल्युमीनियम दरवाजे बनाने का काम करता है। दरवाजे बनाते बनाते उसने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। उसकी मुलाकात आरोपी महिला के साथ हुई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने हेरोइन मिल कर सप्लाई करनी शुरू कर दी। सोनू पिछले तीन साल से और परमजीत कौर पिछले करीब पांच साल से हेरोइन तस्करी कर रही थी। पूछताछ में पता चला कि वह शिमलापुरी के रहने वाले बब्बू से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करते है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed