फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मर्सिडिज लूट का मामला

मर्सिडिज लूट का मामला

Wed, 11 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मर्सिडिज लूट का मामला
मर्सिडीज लूट मामला: प्रेम संबंध से जुड़े रहे हैं युवक के तार
विज्ञापन

-कारोबारी के बेटे को लड़की से मिलने के लिए मना कर रहे थे लुटेरे
-पहले सारी जानकारी ली, फिर कहा हरियाणा दूर नहीं है, हम दोबारा भी आ सकते हैं
हरियाणवी बोल रहे थे कार ले जाने वाले आरोपी, लड़की से पूछताछ करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। होजरी कारोबारी के बेटे तरुण चावला को अगवा कर उसकी मर्सिडीज लूटने के मामले में नया मोड़ आ गया है। तरुण ने पुलिस को बताया कि उसे अगवा करने के बाद लुटेरों ने उसके कामकाज के बारे में जानकारी ली, फिर उससे उसकी इनकम पूछी। इसके बाद एक लड़की का जिक्र किया, जो उसकी दोस्त थी। हालांकि, तरुण ने पुलिस को बताया कि उक्त लड़की उसकी बहन बनी हुई है। मर्सिडीज लूटने वाले युवक लड़की के बारे में बात कर रहे थे कि वह उस लड़की से मिलना जुलना बंद कर दे, वर्ना अच्छा नहीं होगा। इसके अलावा तरुण ने बताया कि लुटेरे हरियाणवी बोल रहे थे, और कह रहे थे कि अगर वह लड़की से दूर नहीं हुआ तो हरियाणा दूर नहीं है। वह दोबारा भी आ सकते हैं। इसके बाद लुटेरों ने तरुण से कहा कि उन्हें कार नहीं चाहिए, कार तुम्हें दस दिनों बाद मिल जाएगी, तुम पुलिस को मत बताना और लड़की से दूर रहना।

तरुण ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि खन्ना के पास लुटेरों ने कार रोक ली और एक युवक ने उसे 300 रुपये देकर नीचे ऊतार दिया। इसके बाद लुटेरों ने उसे कहा कि उनके जाने के दस मिनट बाद वह घर फोन करके कहे कि उसका एक्सीडेंट हुआ है, आकर ले जाए। उधर, पुलिस की एक टीम लगातार आरोपियों तक पहुंचने में लगी हुई है। पुलिस ने उस लड़की से भी पूछताछ की है, जिसका जिक्र आरोपी कर रहे थे। इस मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। उल्लेखनीय है कि माडल टाउन एक्सटेंशन के रहने वाले कारोबारी तरुण चावला रविवार रात अपनी मर्सिडीज में सराभा नगर मार्केट खाने के लिए गया था। उसने अपनी कार चर्च के पास खड़ी की थी। जब वापस आकर उसने कार का दरवाजा खोल कर स्टार्ट करने की कोशिश की तो तीन नकाबपोश युवकों ने उसकी कनपटी पर गन रख ली और उसे कार के अंदर ही अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed