{"_id":"5af8672d4f1c1bd4408b4f13","slug":"131526228781-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर खड़े पुलिस मुलाजिमों पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाके पर खड़े पुलिस मुलाजिमों पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
Updated Sun, 13 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाके पर खड़े मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
सीआईए टू की पुलिस ने समराला चौक के पास लगाया था नाका
आरोपी दंपति गाड़ी लेकर मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। समराला चौक के पास शनिवार शाम नाकाबंदी के दौरान सीआईए टू की पुलिस ने एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी सवार ने रुकने के बजाय नाके पर खड़े मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बचने के चक्कर में पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। वहीं गाड़ी चालक मौका देख कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वे चकमा देकर निकल गया। थाना डिवीजन सात की पुलिस ने सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार की शिकायत पर गांव बाजड़ा के रहने वाले प्रितपाल सिंह और उसकी पत्नी जसविंदर कौर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को ताजपुर रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्रितपाल सिंह और उसकी पत्नी जसविंदर कौर ने विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस को आरोपियों की काफी समय से तलाश है। आरोपी कार में समराला चौक की तरफ जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने समराला चौक की तरफ नाकाबंदी कर दी। जब पुलिस मुलाजिमों को गाड़ी दिखी तो उन्होंने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने गाड़ी रोकने के बजाय गाड़ी तेज कर दी और नाकाबंदी पर खड़े मुलाजिमों पर चढ़ाने की कोशिश की। गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के कारण वहां ड्यूटी दे रहे मुलाजिम घायल हो गए। इंस्पेक्टर राजेश के मुताबिक उन्होंने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।