फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अंधे कत्ल मामले की गुत्थी सुलझाई

अंधे कत्ल मामले की गुत्थी सुलझाई

Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
अंधे कत्ल मामले की गुत्थी सुलझाई
बेटी को करता था तंग परेशान, कर दी हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, जांच में हुआ खुलासा
पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जिला पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मरने वाला मुख्य आरोपी की बेटी को परेशान करता था। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पहले मामला सड़क हादसे का दर्ज हुआ बाद में गहनता से जांच करने पर मामला हत्या का निकला।
एसपी हरमीत सिंह हुंदल और डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि एक अक्तूबर 2017 को शेर सिंह वासी लक्खेवाल के बयान के मुताबिक उनके बेटे योधवीर सिंह की 30 सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मामला भवानीगढ़ थाने में दर्ज हुआ लेकिन पास के गांव में चर्चा थी कि युवक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई थी। भवानीगढ़ थाने के प्रभारी विजय कुमार ने मामले की गहनता से जांच की तो सामने आया कि योधवीर सिंह की मौत सड़क हादसा नहीं बल्कि एक साजिश के तहत जसवंत सिंह, मनदीप सिंह और सुखविंदर सिंह तीनों निवासी नूरपुरा भवानीगढ़ ने मिलकर की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़ में आने के बाद तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योधवीर सिंह काफी समय से जसवंत सिंह की बेटी पर बुरी नजर रखता और उसका अक्सर पीछा करता था। 30 सितंबर 2017 की शाम जब योधवीर सिंह सिंह उनके घर के पास आया तो जसवंत सिंह, मनदीप सिंह और सुखविंदरसिंह ने मिलकर योधवीर सिंह की बुरी तरह से पिटाई की। इसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने इस कत्ल को छिपाने के लिए योधवीर सिंह की लाश को नाभा-चन्नों रोड गांव लक्खेवाल के पास सड़क पर फेंक दिया था ताकि यह कत्ल की बजाय हादसा लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
फोटो:05एसजीआरपी01: संगरूर में पत्रकारों को जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed