फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छेड़छाड़ से रोकने पर घर के दरवाजे तोड़े

छेड़छाड़ से रोकने पर घर के दरवाजे तोड़े

Sat, 30 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से रोकने पर घर के दरवाजे तोड़े
छेड़छाड़ से रोकने पर घर के दरवाजे तोड़े
विज्ञापन

जगरांव (लुधियाना)। तीन दोस्तों ने गांव की लड़की से छेड़छाड़ करने, मोबाइल पर बातचीत करने के लिए मजबूर करने और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने की धमकियां देने से रोकने पर लड़की के घर के दरवाजे तोड़ डाले और अपशब्द बोले। थाना जगरांव की पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में 12वीं की छात्रा ने कहा कि गांव के तीनों युवक रोजाना स्कूल आते एवं जाते वक्त उसका पीछा करते थे। उसके मोबाइल पर फोन करके बात न करने पर बदनाम करने की धमकियां देते थे। मना करने पर तीनों ने कहा कि वे उसकी तस्वीर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर अपलोड कर देंगे। रोकने पर तीनों ने घर के दरवाजे को तोड़ दिए और अपशब्द बोले। पुलिस चौकी काउंके कलां के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया छात्रा की शिकायत पर उसे परेशान करने वाले प्रितपाल सिंह, पवनदीप सिंह और सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed