फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रेल यात्रियों का समान चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू

रेल यात्रियों का समान चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू

Mon, 18 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
रेल यात्रियों का समान चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू
चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना।
रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का जीआरपी ने परदाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है और कई घटनाओं के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।
जीआरपी थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया गिरोह का सरगना रेलवे स्टेशन के बाहर आटो चलाता था। गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम दिया जाता था। इस गिरोह के बारे में पुलिस को सूचना मिली। उसी के आधार पर नाकाबंदी करके पांचों को काबू किया गया। इनमें आटो चालक वेद प्रकाश (सरगना), रामराज, विशाल, जानी, विक्की शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में माना कि वे गिरोह बनाकर ट्रेनों और रेलवे स्टेशन लुधियाना पर यात्रियों का सामान चोरी करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल, बैग व एक कमानीदार चाकू भी बरामद किया है। दूसरे मामले में जीआरपी ने मंजीत सिंह निवासी नवांशहर को काबू करके उसके कब्जे से चालीस नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी ने माना कि वह यह इंजेक्शन सहारनपुर से खरीद कर लाया है और इसे खुद लगाने के अलावा नशेड़ियों को बेचने थे। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करके और गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट गरोह के दो सदस्य काबू
लुधियाना। थाना जमालपुर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की की पहचान अरविंदर पाल सिंह एवं बलवीत सिंह के तौर पर हुई है। इनका साथी अजमेर सिंह फरार है। गिरोह के सदस्य लोगों से ज्वैलरी छीन कर शिमलापुरी स्थित ज्वेलर को बेचते थे। केस में ज्वेलर विक्की शर्मा को भी नामजद किया गया है। एडीसीपी राजवीर सिंह ने बताया थाना जमालपुर की पुलिस ने भामियां रोड पर शंकर कालोनी में नाकाबंदी की थी। बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। इस पर एक फरार हो गया दो को काबू कर लिया गया। दोनों के कब्जे से चोरी की बाइक अलावा महिलाओं से छीनी गई सोने की चेन एवं अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूट का सामान शिमलापुरी स्थित मीरा ज्वैलर के विक्की शर्मा के पास बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed