फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हथियारों के बल पर सवारियों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार

हथियारों के बल पर सवारियों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर सवारियों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार
ऑटो गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से सवारी से लूटे हुए पांच हजार रुपये और ऑटो बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियारों के बल पर ऑटो में बैठी सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सवारी से लूटे हुए पांच हजार रुपये ऑटो भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास गिरफ्तार आरोपी प्रीत नगर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ पल्टू, गोबिंदसर निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गोरा और संजीव शर्मा उर्फ दाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। कोर्ट तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली कि आरोपी सवारियों को ऑटो में बैठाते है और सुनसान जगह पर ले जा उसके साथ मारपीट करकके हथियार के बल पर लूटपाट कर फरार हो जाते है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर कट पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे तो पुलिस ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने ऑटो रोका नहीं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पैसे बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वह सवारियों से लूटपाट करते और उन्हें घायल कर सड़क पर फेंकने के बाद फरार हो जाते थे। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि गिरोह में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed