{"_id":"5c8d19e6bdec224e4c202a4e","slug":"121552751078-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में लूट की दो घटनाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनाला में लूट की दो घटनाएं
विज्ञापन
बरनाला में लुटेरों ने दो लोगों को लूटा
बस स्टैंड के पास व्यक्ति पर हमला कर 40 हजार रुपये लूटे
नाईवाला रोड पर बाइक सवार से 22 हजार, मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। जिले में लुटेरों ने लूट की दो घटनाओं के अंजाम दिया है। पहली घटना में बस स्टैंड के पास कुछ लोग ने एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला कर उससे 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना में नाईवाला रोड पर बाइक सवार से 22 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया गया।
पहली घटना में पीड़ित सिविल अस्पताल में दाखिल रेशम सिंह निवासी नाईवाला ने बताया कि उसने बरनाला की एक प्राइवेट फर्म से कर्ज लिया था। कर्ज की किश्त अदा करने के लिए वह 40 हजार रुपये लेकर जा रहा था। बस स्टैंड बरनाला के पास कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया और उससे 40 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। बस स्टैंड चौंकी के प्रभारी अंगरेज सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में नाईवाला रोड पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से चार अज्ञात व्यक्ति 22 हजार की नगदी व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित भोला सिंह निवासी भोतना ने बताया कि वह अपने गांव से बरनाला किसी काम से आ रहा थ। नाईवाला रोड पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद हथियारों के बल पर उसका मोबाइल व 22 हजार की नगदी छीन कर फरार हो गए। उन्होंने इस घटना की सूचना थाना सदर की पुलिस को दी। थाना सदर की पुलिस ने 4 अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।