{"_id":"5c698abdbdec227368422931","slug":"121550420669-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनवेस्टमेंट के नाम पर 2.5","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनवेस्टमेंट के नाम पर 2.5
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवेश के नाम पर 2.58 करोड़ ठगे, 7 पर केस
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी सहित बिहार में भी कंपनी कर चुकी है ठगी
पीड़ितों का दावा एक लाख लोग बने शिकार, 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सूबे सहित चार अन्य प्रदेशों से इनवेस्टमेंट के नाम पर एक लाख लोगों से 100 करोड़ की ठगी करने वाली सिंह लैंड ग्रुप ऑफ कंपनी के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत सितंबर 2017 में पुलिस को दी थी। करीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मलेरकोटला निवासी हरप्रीत सिंह के अनुसार 29 सिंतबर 2017 को लुधियाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि सुनाम निवासी कर्मचंद ने उसे सिंह लैंड ग्रुप ऑफ कंपनी में ज्वाइन करवाया था। कंपनी में चार तरह की स्कीम रखी गई थी। इसमें आरडी, एफडी, एमआईएस और डिवेंटचर शामिल थे। आम लोगों को झांसा दिया गया कि उन्हें पैसा जमा करवाने पर 12 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। इस सब्जबाग को दिखाकर पंजाब के सभी जिलों से उन्होंने लोगों को साथ जोड़ा। लोगों ने आगे अपने दोस्तों रिश्तेदारों का पैसा कंपनी जमा करवाया। इसके अलावा पंजाब के साथ लगते प्रदेश हरियाणा, हिमाचल, यूपी सहित बिहार में भी लोगों से पैसा कंपनी में लगवाया गया। हरप्रीत सिंह की माने तो पूरे देश में लगभग एक लाख लोगों का लगभग 100 करोड़ रुपये कंपनी में इनवेस्टमेंट के नाम पर लगवाया गया था।
कंपनी के खिलाफ कई अन्य प्रदेशों में भी ठगी के मामले दर्ज हो चुके है। डिविजन नंबर 6 पुलिस ने पीड़ित हरप्रीत सिंह और अन्य की शिकायत पर कंपनी के चेयरमैन सविंदर सिंह, डायरेक्टर सहिराब सिंह (बेटा), रविंदर कौर (पत्नी), सिमरत कौर (बेटी) कंवर सुलतान (भांजा), शमशेर सिंह (ससुर) व कर्मचंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलवीर सिंह का कहना है कि फाइल उनके पास रविवार को पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के अनुसार 2.58 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।