फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जीजा को विदेश भेजने के नाम पर साले ने ऐंठ लिए लाखो

जीजा को विदेश भेजने के नाम पर साले ने ऐंठ लिए लाखो

Thu, 17 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
जीजा को विदेश भेजने के नाम पर साले ने ऐंठ लिए लाखो
क्रासर
विज्ञापन

जीजा के दोस्त को भी दिया था विदेश में सेटल करवाने का झांसा
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल दुर्गापुरी स्थित न्यू माया नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और विदेश में रहने वाले अपने भाई के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर अपने ही जीजा से ठगी कर ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने जीजा के दोस्त के साथ भी ठगी की और धोखे से उसके मकान के कागजात अपने नाम करवा लिए। जब उन्होंने विदेश नहीं भेजा तो पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने राम नगर निवासी आशु सूद की शिकायत पर विदेश में रेस्तरां चलाने वाले उसके साले अभिषेक सूद, भाई सौरव सूद और सौरव की पत्नी हर्षा पुरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आशु सूद ने बताया कि आरोपी अभिषेक सूद अपनी पत्नी के साथ आस्ट्रेलिया में रहता है और वहां पर रेस्तरां चलाता है। उसका छोटा साला आरोपी सौरव अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। कामकाज कम होने की वजह से वह विदेश में परिवार सहित सेटल होना चाहता था। आरोपियों ने उससे 40 लाख रुपये की मांग की। उसने पहले साढ़े 13 लाख रुपये बैंक के जरिए आरोपियों को दे दिए। उसके बाद पासपोर्ट व अन्य सामान अभिषेक को मेल कर दिया। आरोपी उसके बादेटाल मटोल करते रहे। नजदीकी रिश्तेदारों होने के कारण वह उन पर विश्वास करता रहा। इसी दौरान आशु के दोस्त संजीव वर्मा ने भी विदेश जाने की बात की तो आरोपियों ने उससे भी 40 लाख रुपये की मांग की। संजीव के पास इतने पैसे नहीं थे तो आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि वह अपने मकान की रजिस्ट्री उनके नाम करवा दे और सारे पैसे आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एडजस्ट कर दिए जाएंगे। इसपर संजीव ने आरोपियों की बातों में आकर उन्हें मकान की रजिस्ट्री करवा दी। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ भी टाल मटोल कर दी। संजीव घर के पहली फ्लोर पर रहता है। जब वह उतरता है तो आरोपी सौरव उसे गालियां देता है और धमकियां देता है। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed