फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हत्यारोपियों का पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, आरोपी छुड़वाएं

हत्यारोपियों का पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, आरोपी छुड़वाएं

Fri, 01 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों का पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, आरोपी छुड़वाएं
हत्यारोपियों का पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, आरोपी छुड़वाए
विज्ञापन

आरोपियों पर डेढ़ महीने पहले थाना मेहरबान में दर्ज हुआ था हत्या का मामला
छुड़वाने वाले लोगों पर भी दर्ज हुआ मामला, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मेहरबारन के गांव बेरी में हत्या के आरोपियों को पकड़ने गए पुलिस कर्मचारियों को कुछ युवकों ने घेर लिया और पुलिस से धक्का-मुक्की कर पकड़े गए आरोपियों को भगा दिया। थाना मेहरबान की पुलिस ने आरोपियों की भगाने की मदद करने वाले आरोपियों पर भी मामला दर्ज कर लिया। इसमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों में घनैया सिंह, गुरप्रीत सिंह, अंग्रेज सिंह, सुखा, गग्गु और दस अज्ञात लोग शामिल हैं। इसमें घनैया और गुरप्रीत को पकड़ लिया गया है, जबकि बाकी फरार है।

एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि 7 मई को पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। अंग्रेज सिंह, सुक्खा और गग्गू इस मामले में वांछित थे। 31 मई की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव में ही है। तब पुलिस पार्टी आरोपियों को पकड़ने चली गई। गांव के एक घर से पुलिस ने अंग्रेज सिंह, सुखा और गग्गू को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और अपने साथियों को इकट्ठा कर लिया। आरोपियों के साथियों ने पुलिस टीम को घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों के साथियों ने आरोपियों को छुड़वा लिया और भगा दिया। पुलिस ने उनके साथी घनैया सिंह और गुरप्रीत सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद बाकी सभी आरोपी भी मौके से भाग निकले। एएसआई जोगिंदर सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed