Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गुरुद्वारा साहिब में घुस युवक ने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी

गुरुद्वारा साहिब में घुस युवक ने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी

Wed, 12 Jul 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब में घुस युवक ने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
बेअदबी पर भड़की संगत ने लगाया जाम
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कर युवक ने किया आत्मसमर्पण
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया इलाके में खालसा गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार की शाम को एक युवक ने गुरुद्वारा साहिब में घुस कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कर दी और थाना जमालपुर पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बेअदबी की खबर मिलने पर भड़की संगत संगत ने देर रात जीटी रोड जाम कर दिया और प्रदर्शन करते हुए समराला चौक पहुंच गए। प्रदर्शनकारी आरोपी को खुद सजा देने के लिए अड़े थे। देर रात करीब डेढ़ बजे एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू ने प्रदर्शनकारियों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी पाठ करते हुए चले गए।
ग्रंथी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरोपी सुखवीर सिंह गुरुद्वारा साहिब में आया। वहां उसने सेवा की। इसके बाद जब गुरुद्वारा साहिब में कोई नहीं था, तब उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ दिए। इसके बाद वह चला। कुछ देर बाद एक महिला पाठ करने के लिए आई तो उसने देखा कि अंग फटे हैं। उसने तुरंत बाहर आकर उसे बताया। इस पर वह घटना की सूचना पुलिस को देने के लिए थाने पहुंचा। वहां पहले से ही आरोपी मौजूद था। तब पुलिस ने कार्रवाई की बात कहकर सभी को थाने से भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर रात साढ़े 8 बजे सिख समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और थाना जमालपुर के बाहर और फिर मेन चंडीगढ़ रोड पर धरना लगा दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। उसे सजा खुद देंगे। प्रदर्शनकारी वहां से समराला चौक पहुंचे और जाम लगा दिया। रात करीब डेढ़ बजे एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू ने प्रदर्शनकारियों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए। एडीसीपी 4 जसदेव सिंह सिद्धू ने बताया आरोपी के इलाके के लोग आज उनके पास आए थे, जिन्होंने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में है। काम न होने और पत्नी के छोड़ कर चले जाने के बाद वह और भी परेशान रहने लगा। उ गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल जाने के खातिर की बेअदबी
पुलिस पूछताछ में आरोपी जसबीर सिंह ने कहा कि वह डिप्रेशन का मरीज है। उसके पास कोई काम धंधा नहीं था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई। वह अपनी जिंदगी से काफी तंग था और जेल जाना चाहता था। वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आता था। अक्सर उसकी मां उसी के साथ होती थी। मंगलवार की शाम को वह अकेला पहुंचा और उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की और सीधा थाने चला गया। ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed