फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ससुराल वालों से परेशान युवक ने कोर्ट रुम में निकला जहरीला पदार्थ

ससुराल वालों से परेशान युवक ने कोर्ट रुम में निकला जहरीला पदार्थ

Mon, 01 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों से परेशान युवक ने कोर्ट रुम में निकला जहरीला पदार्थ
ड्यूटी पर तैनात मुलाजिमों ने सिविल अस्पताल में कराया दाखिल
विज्ञापन

सुसाइड नोट ससुराल वालों को बताया जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ससुराल वालों से परेशान होकर अदालत में शिकायत करने पहुंचे युवक ने कोर्ट रूम के अंदर जहर निगल लिया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो वहां खड़े मुलाजिमों ने तुरंत इसकी जानकारी कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस को दी। युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। युवक की पहचान कोहाड़ा के पालम स्टेट निवासी राहुल कुमार (25) के रूप में हुई है। जहरीला पदार्थ निगलने से पहले राहुल ने सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें उसने अपने ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया था। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

राहुल ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसका छह महीने का एक बेटा भी है। वह मजदूरी करता है। कुछ समय से उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया। वह उनकी पत्नी को बरगला कर अपने पास ले गए थे। वहां ले जाते ही उन्होंने उस पर केस कर दिया लेकिन अदालत में उसकी पत्नी ने उसके हक में बयान दिए थे। इसके बाद अदालत ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। अभी केस खत्म नहीं हुआ था। उसके ससुराल वाले लगातार उसे परेशान करते थे और उसके दोस्तों को नशा दिलवाकर उन्हीं से मारपीट करवाते थे। कुछ समय पहले उसकी पत्नी भी विदेश चली गई थी लेकिन ससुराल वालों ने परेशान करना बंद नहीं किया। ससुराल वालों के खिलाफ उसने पुलिस को शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। सोमवार को वह अदालत में न्यायाधीश के पास शिकायत करने गया था। वहां उसने शिकायत करने से पहले ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed