फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रिटायर्ड होने के बाद पूर्व फौजी ने साथी के साथ मिल शुरु कर दी लूट की वारदातें

रिटायर्ड होने के बाद पूर्व फौजी ने साथी के साथ मिल शुरु कर दी लूट की वारदातें

Sat, 09 Mar 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड होने के बाद पूर्व फौजी ने साथी के साथ मिल शुरु कर दी लूट की वारदातें
पूर्व फौजी निकला लुटेरा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश से लाए गए नाजायज हथियार के बल पर करते थे लूट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फौज से वर्ष 2016 में बतौर हवलदार रिटायर्ड हुए एक फौजी ने ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए अपने साथी के साथ मिल लूटपाट शुरु कर दी। सीआईए वन की पुलिस ने आरोपी को साथी के साथ कैंड नहर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूट की कार, 32 बोर की दो पिस्तौल, दस कारतूस, बारह बोर की एक बंदूक और छह कारतूस बरामद हुए है।
पुलिस ने आरोपी रायकोट के गांव तलवंडी निवासी सरबजीत सिंह उर्फ गोशा उर्फ फौजी और उसके साथी गुरकिरत सिंह उर्फ राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम गगन अजीत सिंह ने बताया कि समराला के गांव कुब्बा निवासी मनिंदर सिंह दस फरवरी को अपने दोस्त की कार लेकर मुल्लापुर दाखा के एक रिसोर्ट में शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद वापस घर जा रहा था। गांव टिब्बा के पास हथियारों से लैस आरोपियों ने उसे रोक लिया और हथियार के बल पर गाड़ी लूट कर फरार हो गए। इसके अलावा आरोपियों ने लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश से लाया था नाजायज पिस्तौल
पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी के पास 12 बोर की बंदूक लाइसेंसी है। पिस्तौल उसने अपने पास नाजायज रखे थे। आरोपी ने उत्तरप्रदेश के ही किसी व्यक्ति से हथियार सस्ते भाव में वारदातें करने के लिए खरीदे है। आरोपी से पुलिस ने यूपी नंबर की एक मैटिज कार भी बरामद की है। आशंका है कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के किसी से शहर से कार को लूटा है। उसी लूट की कार पर सवार हो वह लूट की वारदातें करता था। पुलिस पूछताछ करने में जुटी है कि आरोपियों के साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है और कहां कहां वारदातें की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed