फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्क्रैप का नहीं चला काम तो दिमागी तौर पर परेशान युवक ने लगाया फंदा

स्क्रैप का नहीं चला काम तो दिमागी तौर पर परेशान युवक ने लगाया फंदा

Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
स्क्रैप का नहीं चला काम तो दिमागी तौर पर परेशान युवक ने लगाया फंदा
मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। काम न चलने की वजह से कुछ दिनों से परेशान चल रहे एमआईजी फ्लैट में रहने वाले अंशुल गोयल (31) का शव सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां उसे जगाने के लिए गई। सूचना पर थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
जांच अधिकारी एएसआई रेशम सिंह ने बताया कि अंशुल अपने परिवार के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। वह स्क्रैप का काम कर रहा था लेकिन कुछ दिनों से स्क्रैप का बिल्कुल भी काम नहीं था। इस कारण वह काफी परेशान चल रहा था। रविवार की रात को सारा परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। इसी दौरान उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह दस बजे तक अंशुल अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां रीना उसे जगाने के लिए गई। अंदर शव लटक रहा था। रेशम सिंह के अनुसार मां के बयान पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने लगाया फंदा
मोहल्ला जगदीश पुरा में रहने वाले सुनील कुमार (55) ने सोमवार दोपहर अपने घर में संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके साथी उसे कमरे से बुलाने आए। अंदर शव लटकता देख उन्होंने इसकी जानकारी थाना डिवीजन सात की पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनील ने आत्महत्या किस कारण की इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed