फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लूटेरों की 90 हजार की लूट

लूटेरों की 90 हजार की लूट

Sun, 30 Dec 2018 10:44 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
लूटेरों की 90 हजार की लूट
बाइक सवार लुटेरों ने 90 हजार लूटे
विज्ञापन

कस्बा भदौड़ के नजदीक फाइनेंस कंपनी के कारिंदे के साथ हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। कस्बा भदौड़ के नजदीक बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से 90 हजार रुपये लूट लिए। थाना भदौड़ पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में भारत फाइनेस कंपनी के कारिंदे विजय कुमार ने बताया वह गांवों में महिलाओं को कामकाज करने के लिए लोन उपलब्ध करवाता है। वह लोन की किश्त गांव सैदोके से एकत्र करके शनिवार की शाम बाइक पर बरनाला लौट रहा था। कस्बा भदौड ़के पास पहुंचा बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरे ने उसे घेर लिया और उसके रुपयों वाला थैला उससे डरा धमका कर छीन लिया और फरार हो गए। विजय कुमार ने बताया कि बैग में करीब 90 हजार रूपए थे। थाना भदौड के प्रभारी गोरववंश ने बताया कि कंपनी के कारिंदे विजय कुमार के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जिले में लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। बीते वीरवार की रात को सेक्रेड हार्ट इंटरनेशनल स्कूल रायकोट रोड बरनाला में सवार चार नकाबपोश लुटेरोें ने सुरक्षाकर्मी लखवीर सिंह को बंधक बना विद्यालय में रखे गए 70 हजार रुपये लूट लूट लिए थे। पुलिस अभी तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इसके बाद शनिवार को लूट की एक और वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed