{"_id":"5beb01b2bdec22698f4cc559","slug":"11542128050-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों भाई किराए के मकान में रहते है, घटना के दौरान काम पर था भाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल के फामरा रोड स्थित इंद्र विहार कालोनी निवासी जय सिंह (18) ने सोमवार देर रात को अपने कमरे में ही संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब जय सिंह का बड़ा भाई रामपाल घर पहुंचा। उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा तोड़ा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद जय सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने बताया कि जय सिंह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव कटरा का रहने वाला था। यहां पर वह कुछ समय पहले ही आया था और निजी फैक्टरी में काम करता था। वह और उसका भाई रामपाल इंद्र विहार कालोनी में किराए के कमरे में रहते थे। रामपाल फैक्टरी में रात की ड्यूटी करता था जय सिंह दिन में ड्यूटी करता था। जय सिंह सोमवार की रात को काम पर से लौटा। कुछ समय दोनों भाई इकट्ठा बैठे और फिर रामपाल अपने काम पर चला गया। देर रात को जय सिंह ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह रामपाल घर आया तो अंदर आते ही शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने बताया कि जय सिंह के आत्महत्या करने के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।