{"_id":"5bc61431bdec2269ba10badf","slug":"11539707953-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन पहले अगवा हुआ तीन महीने का बच्चा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन पहले अगवा हुआ तीन महीने का बच्चा बरामद
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन पहले अगवा तीन माह का बच्चा बरामद
पुलिस ने एक व्यक्ति और दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। नजदीकी गांव घराचों में दस अक्तूबर को अगवा हुए तीन महीने के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस बच्चे के अगवा करने वाले व्यक्ति और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़ में आए व्यक्ति के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में अठारह अपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने बताया कि दस अक्तूबर को गांव घराचों में तीन महीने का बच्चा शिवजोत को अज्ञात व्यक्ति अगवा करके ले गया था। भवानीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन करके पंजाब और हरियाणा में बच्चे की तालाश शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी का स्केच भी तैयार किया था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव लड्ड़ा, बेनड़ा और पेधनी के आसपास एक संदिग्ध गाड़ी घूम रही है इस पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करके गाड़ी को काबू कर लिया और अगवा किए बच्चे शिवजोत को बरामद कर लिया। पुलिस ने गाड़ी में सवार कुलदीप खान निवासी रतिया (हरियाणा), गुरमीत कौर निवासी सुनाम और मनजीत कौर निवासी मानसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी से पंजाब पुलिस से मिलती जुलती जाली वर्दी भी बरामद की है, जिस पर मनी खान नेम प्लेट लगी हुई है। गाड़ी पर भी हरियाणा का जाली नंबर लगा है।
एसएसपी गर्ग ने बताया कि कुलदीप खान के पास कोई औलाद नहीं थी। इस पर उसने उक्त बच्चे को अगवा किया। बच्चे को अगवा करने के बाद पहले वह उसे अपने गांव रतिया ले गया और इसके बाद नैना देवी मंदिर में माथा टेकने चला गया। इसके बाद जब वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए गांव बेनड़ा आया तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया।