फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मार्केट की विभिन्न दुकानों से कपड़े चोरी करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार

मार्केट की विभिन्न दुकानों से कपड़े चोरी करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 24 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मार्केट की विभिन्न दुकानों से कपड़े चोरी करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार
मार्केट की विभिन्न दुकानों से कपड़े चोरी करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी महिलाओं के कब्जे से 38 लहंगे व अन्य सामान बरामद
सभी महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी है थाना कोतवाली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर के प्रमुख बाजारों की विभिन्न कपड़ा दुकानों से कपड़े चोरी करने वाले गिरोह की छह महिला सदस्यों को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को इलाके में से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 38 लहंगे व अन्य कपड़े बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने डॉ. अंबेदकर नगर स्थित धक्का कालोनी की रहने वाली राधा, बबिता, पूनम, ज्योति, पूजा और कौशल्या के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर बीरबल ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी कि कुछ महिलाएं इलाके में घूम रही है जो किसी न किसी दुकान से कपड़े चोरी कर फरार हो जाती है। पुलिस ने इलाके से आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कपड़े बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिलाओं ने इलाके की कई दुकानों से कपड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी महिलाएं कपड़े चोरी कर उन्हें सस्ते भाव में बेच देती थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed