{"_id":"5a5a39f04f1c1bf7408b4aae","slug":"11515862512-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 85 बोरी भुक्की बरामद की, दस साल की बड़ी रिकवरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 85 बोरी भुक्की बरामद की, दस साल की बड़ी रिकवरी
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़ी 85 बोरी भुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। जगरांव थाना सदर की पुलिस ने यूपी से पंजाब में सप्लाई के लिए पहुंची 85 बोरी भुक्की बरामद की है। ट्रैक्टर-ट्राली पर भुक्की की डिलीवरी लेकर आ रहे दोनों युवक फरार हो गए। जालंधर रेंज के आईजी अर्पित शुक्ला ने जगरांव पुलिस की इस बरामदगी को पिछले दस साल की बड़ी रिकवरी करार दिया है।
आईजी अर्पित शुक्ला और डीआईजी लुधियाना रेंज गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि थाना सदर की टीम गांव शेरपुर कलां में नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान शेरपुर कलां की ओर से ट्रैक्टर-ट्राली पर आ रहे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर अपना वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने ट्राली की तलाशी ली तो उसमें से 85 बोरी भुक्की बरामद हुई।
एसएसपी सुरजीत सिंह ने बताया दोनों ट्रैक्टर सवार लोगों की पहचान हरमेल सिंह और गुरपरमजीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों की तलाश की जा रही है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह भुक्की की खेप उत्तर प्रदेश से लाई गई है। ज्यादा जानकारी दोनों को काबू करने के बाद आएगी।