फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   इकट्ठे ड्राइवरी करते शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

इकट्ठे ड्राइवरी करते शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

Fri, 29 Dec 2017 09:37 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
इकट्ठे ड्राइवरी करते शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा
ड्राइवरी करते-करते शुरू कर दी तस्करी
विज्ञापन

नशा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों से दस ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ड्राइवरी करते हुए दो युवकों ने शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी चंडीगढ़ में रहने वाले नाइजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करते थे। आरोपी उस समय गिरफ्तार हो गए, जब दोनों शिमलापुरी इलाके में किसी को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गांव गिल के रहने वाले दीपक और सतगुरु नगर निवासी अवतार सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसारसंगीत सिनेमा के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान आरोपीपैदल गुजर रहे थे। पुलिस को देख दोनों आरोपी घबरा गए और भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों एक साथ ड्राइवरी करते थे।
विज्ञापन

वहीं से आरोपियों को नशा करने की आदत पड़ गई। आरोपियों के पास नशा करने के लिए पैसे नहीं होते थे। इसलिए आरोपियों ने शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए नशा तस्करी शुरू कर दी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चंडीगढ़ से एक नाइजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है। आरोपी करीब छह महीने पहले ही जमानत पर बाहर आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed