फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हथियारों के बल पर सवारियों से लूटपाट करने वाला एक गिरफ्तार, एक फरार

हथियारों के बल पर सवारियों से लूटपाट करने वाला एक गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 14 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर सवारियों से लूटपाट करने वाला एक गिरफ्तार, एक फरार
ऑटो में सवारियों से लूटपाट करने वाला दबोचा
विज्ञापन

आरोपी एक दिन के रिमांड पर, दूसरा आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ऑटो में सवारियों को बैठाकर हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले बारनहाड़ा निवासी दीपू को थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक ऑटो और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी दीपू को वीरवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस फरार आरोपी मलकपुर के रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू की तलाश में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी रणधीर सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ऑटो में सवारियां बैठाते हैं। सुनसान जगह पर ऑटो रोककर हथियार के बल पर लूटपाट करते हैं। आरोपी इस समय भी किसी सवारी को लूटने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां छापामारी की तो आरोपी गगनदीप सिंह वहां से फरार हो गया। आरोपी दीपू उसी ऑटो के साथ गिरफ्तार हो गया जिस ऑटो में आरोपी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरार आरोपी गग्गू का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed