{"_id":"59f603be4f1c1bee688b8177","slug":"11509295038-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज हथियार समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाजायज हथियार समेत चार गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाजायज हथियार समेत चार गिरफ्तार
आरोपियों से रिवाल्वर, 13 कारतूस और तेजधार हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
थाना डाबा पुलिस ने नाजायज हथियारों समेत गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान हरगोबिंद नगर निवासी साहिल वालिया, बठिंडा के दशमेश नगर निवासी राजविंदर, अमृतसर के शरीफपुरा निवासी हरविंदर सिंह और नवांशहर के गांव नैनोवाल निवासी कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक रिवाल्वर, 13 कारतूस, 3 खोल और तेजधार हथियार व बोलेरो कार भी बरामद की है।
पुलिस ने लोहारा रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी वहां से बोलेरो कार पर गुजर रहे थे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने गाड़ी भगा ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हथियार बरामद हुए। जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है। आरोपी रिवाल्वर कहां से और किस लिए लाए पूछताछ की जा रही है।