फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संगरूर के गांव हथोआ में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी

संगरूर के गांव हथोआ में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी

Sun, 12 May 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
संगरूर के गांव हथोआ में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी
संगरूर। जिले के हलका अमरगढ़ के अधीन पड़ते गांव हथोआ के गुरुद्वारा साहिब में रविवार सुबह श्री गुरू ग्रंथ साहिब सहित पालक ीसाहिब को अग्नि भेंट करने की घटना सामने आई है। इससे सिख श्रद्धालुओं में भारी रोष पाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव हथोआ के गुरुद्वारा साहिब के पाठी जोगा सिंह सुबह चार बजे जब पाठ करने के लिए आए और उन्होंने गुरुद्वारा साहिब का मुख्य दरवाजा खोलना चाहा। उन्हेंताले टूटे हुए मिले। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो चारों तरफ धुआं ही धुआं फैला था। इस पर उन्होंने तुरंत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीके अध्यक्ष और गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी तदाद में लोग वहां पहुंच गए और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करके सख्त सजा दी जाए। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड, भाई बलजीत सिंह दादूवाल, भाई अमरीक सिंह अजनाला और सतकार कमेटी के नेताओं ने कहा कि यदि पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन ने बेअदबी की घटनाओं को गंभीरता से न लिया होता तो इन पर अंकुश लगायाजा सकता है। उन्होंने ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस प्रशासन ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो खराब मिले। मौके पर पहुंचे आईजी पटियाला अमरजीत सिंह राय ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पुलिस प्रशासन फोरेंसिक टीम की मदद ले रहा है। सूचना मिलने पर एडीसी राजेश त्रिपाठी, एसएसपी संगरूर डा. संदीप गर्ग व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की विस्तार से जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed