फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खन्ना पुलिस ने 9 किलों 530ग्रांम अ फिम सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

खन्ना पुलिस ने 9 किलों 530ग्रांम अ फिम सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Thu, 14 Feb 2019 10:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
खन्ना पुलिस ने 9 किलों 530ग्रांम अ फिम सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नौ किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। सीआईए स्टाफ की टीम ने हीरा सिंह निवासी तरनतारन को 9 किलो 530 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्कर, उसे सप्लाई देने और लेने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। तीन आरोपी फरार हैं।

एसएसपी ध्रुव दहिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि डीएसपी मनजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के एएसआई तरविंदर कुमार बेदी की पुलिस पार्टी सुआ पुली समराला रोड खन्ना पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खन्ना की तरफ से आ रही सन्नी-निशान गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी तो पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया। कार चलाने वाले ने अपना नाम हीरा सिंह निवासी मरी नोआबाद थाना भीखीविंड जिला तरनतारन बताया। कार की तलाशी लेने पर 9 किलो 530 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यूपी के बरेली जिले में अश्वनी कुमार से अफीम लाया था। इस सप्लाई को पंजाब में हीरा सिंह फौजी निवासी फतेहगढ़ सभरा तहसील जीरा जिला फिरोजपुर और अंग्रेज सिंह निवासी घरयाला पूनिया तहसील पट्टी जिला तरनतारन को सप्लाई की जानी थी। पिछले महीने ही उक्त तस्कर ने इन दोनों को साढ़े 4 किलो अफीम सप्लाई की थी। पुलिस ने इन तीनों को भी नामजद करते हुए तलाश शुरू कर दी। तस्कर ने पुलिस से बचने के मकसद से कार पर यूनाइटेड ड्राइवर यूनियन जालंधर का स्टिकर लगा रखा था। वहीं यूनियन के प्रधान जीएस औलख ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि जिसने भी स्टिकर का दुरुपयोग किया उसके खिलाफ यूनियन भी कार्रवाई कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed