{"_id":"5c48961cbdec220c0c320f7f","slug":"111548260892-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से आए व्यक्ति का बस में से लैपटाप चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ से आए व्यक्ति का बस में से लैपटाप चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से यात्री का लैपटॉप चोरी
लुधियाना। अपने दफ्तर की साथी महिला मुलाजिम के साथ चंडीगढ़ से बस के जरिये लुधियाना आए एक व्यक्ति का बस में से लैपटॉप चोरी कर लिया। व्यक्ति ने बैग में डाल कर लैपटाप बस के अंदर बने रैक में रखा था। थाना डिविजन पांच की पुलिस ने मोहाली के फेस दस निवासी गौतम शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
गौतम की शिकायत के मुताबिक वह अपने दफ्तर की महिला मुलाजिम के साथ किसी काम से चंडीगढ़ गया था और वहां से उन्हें लुधियाना आना था। उन्होंने दो दिन पहले चंडीगढ़ से बस पकड़ी और लुधियाना पहुंच गए। बस में सवार होते ही उसने अपना लैपटॉप वाला बैग बस के अंदर बने रैक में रख दिया था। जब वह लुधियाना पहुंचे तो बैग में से लैपटॉप गायब था। उसने बस ड्राइवर और कंडक्टर से भी पूछा, लेकिन किसी को कुछ नहीं पता था। जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।