{"_id":"5c0d4b8ebdec22414014e34f","slug":"111544375182-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद बोरी में बंद कर फेंका था नाले में शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बाद बोरी में बंद कर फेंका था नाले में शव
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के बाद बोरी में बंद कर फेंका नाले में शव
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया मामला
शव की हालत काफी खराब, पहचान में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। टिब्बा रोड से गुजरने वाले बुड्ढा नाले से मिले शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। हत्यारों ने शव बोरी में डालकर खुर्दबुर्द करने के लिए नाले में फेंक दिया था। शनिवार को थाना टिब्बा की पुलिस को शव के नाले में पड़े होने की सूचना मिली तो उसे बाहर निकलवाया गया। मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। थाना टिब्बा की पुलिस ने टिब्बा रोड के गुरमेल पार्क निवासी परमजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के बाद शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।
थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि राहगीर ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। जिस तरीके से शव बोरी में बंद है ऐसा लगता है हत्या के बाद शव बोरी में रखा गया है। शव की हालत काफी खराब है। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है। शव करीब एक से डेढ़ महीना पहले ही नाले में फेंका गया है। अब शव कहां फेंका गया है और कब फेंका गया है इसका पता तब ही चल पाएगा जब मृतक की पहचान होगी। मृतक की पहचान के बाद ही हत्यारों तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।