फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल से आता था फोन तो करने पहुंच जाता था हेरोइन की सप्लाई

जेल से आता था फोन तो करने पहुंच जाता था हेरोइन की सप्लाई

Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जेल से आता था फोन तो करने पहुंच जाता था हेरोइन की सप्लाई
फोन से लेता था ऑर्डर, जेल में देता था हेरोइन की सप्लाई
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 40 ग्राम हेरोइन बरामद
आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शाटकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में कार मेकेनिक ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। जेल में बैठे अपने आका का फोन आने के बाद उसके बताए पते पर हेरोइन की खेप पहुंचा देता था। माल सप्लाई होते उसका हिस्सा मिल जाता था। शनिवार रात जब आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा था, उसे एंटी नारकोटिक्स सैल ने काबू कर लिया। उसके कब्जे से चालीस ग्राम हेरोइन बरामद की।
सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के अनुसार उनकी टीम ने जगराओं ब्रिज के पास नाकाबंदी कर रखी थी। उसी समय स्कूटर सवार एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान स्कूटर सवार से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिसकी पहचान डेहलों के गांव दलेआ निवासी ओंकार सिंह के तौर पर हुई। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज गया है। आरोपी ने बताया कि करीब दस महीने पहले उसके पास रघु नाम का युवक कार ठीक कराने के लिए आया था। जो इस समय नशा तस्करी के मामले में लुधियाना जेल में है। लगभग चार महीने पहले जेल में बैठे रघु ने उसे फोन कर हेरोइन तस्करी का धंधा करने के लिए कहा तो वह मान गया। आरोपी रघु ही फोन कर उस तक हेरोइन की खेप पहुंचाता था और आगे कहां सप्लाई करनी है, इसके बारे में बताता था।
विज्ञापन

सात ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
इसी तरह एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने डाबा के गुरु नानक नगर निवासी मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गाड़ी में सवार होकर हेरोइन लेकर जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रोक लिया और उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed