{"_id":"5b46346f4f1c1bbc248b5ee3","slug":"111531327599-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ की टीम पर युवकों ने की पत्थरबाजी, तीन मुलाजिम घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ की टीम पर युवकों ने की पत्थरबाजी, तीन मुलाजिम घायल
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ पर युवकों ने की पत्थरबाजी, तीन मुलाजिम घायल
समराला चौक से सराभा नगर जाते समय मुलाजिम को हुआ शक तो रुक कर की पूछताछ
युवकों का आरोप, पुलिस कर रही है धक्केशाही, पुलिस मुलाजिमों ने पहले पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। समराला चौक के पास लिंक रोड पर बुधवार की शाम को एसटीएफ टीम के मुलाजिमों पर कुछ युवकों ने पत्थरबाजी कर दी और एक मुलाजिम की वर्दी फाड़ कर उसे धमकियां देकर भगा दिया। इस पत्थरबाजी में तीन मुलाजिम घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही युवक वहां से फरार हो गए। घायल मुलाजिमों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उनकी पहचान एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल मनवीर सिंह और कांस्टेबल दविंदरपाल सिंह के रूप में हुई है, जबकि एसटीएफ के हेड कांस्टेबल मक्खन सिंह की आरोपियों ने वर्दी फाड़ दी। थाना मोती नगर की पुलिस ने हेड कांस्टेबल मक्खन सिंह की शिकायत पर कुलविंदर सिंह, सावन सिंह, परमजीत सिंह, दलबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
हेड कांस्टेबल मक्खन सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को वह अपने बाइक पर सवार होकर समराला चौक से सराभा नगर की तरफ जा रहा था। जब वह लिंक रोड पर पहुंचा तो आरोपी वहां पर खड़े हुए थे। उसे कुछ शक हुआ तो उसने अपने साथी मुलाजिमों को बुला लिया। जब वह आए तो उन्होंने युवकों से पूछताछ की और तलाशी लेने की बात की। मक्खन सिंह ने बताया कि युवकों ने तलाशी देने की बजाए उन पर हमला कर दिया और पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस पत्थरबाजी में उनके मुलाजिम घायल हो गए। आरोपियों ने उसकी वर्दी तक फाड़ डाली और धमकियां देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी रछपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो चुके थे। घायल मुलाजिमों को सिविल अस्पताल में इलाज करवा दिया गया है। आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
दूसरी तरफ कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह सभी साथी इकट्ठे खड़े होकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान मुलाजिम वहां आए और पुलसिया रौब दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने आते ही पहले मारपीट शुरू की और झूठे केस में जेल में डालने की धमकियां दी। इसके बाद मुलाजिमों ने उन्हें पीटा और वहां से चले गए।