फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फ्लैट खाली कराने गए नगर निगम टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

फ्लैट खाली कराने गए नगर निगम टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 23 May 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
फ्लैट खाली कराने गए नगर निगम टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
फ्लैट खाली कराने गए नगर निगम टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार
चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर, बाकी की तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ग्यासपुरा स्थित सरकारी फ्लैटों पर नाजायज कब्जा कर बैठे कब्जाधारियों से फ्लैट खाली कराने गए नगर निगम की टीम पर पथराव करने वाले चार आरोपियों को थाना डाबा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पांडु, मोहम्मद ताहीर, बिट्टू पेंचर और सोनू धींगान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बाकी के पत्थर मारने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है।

एडीसीपी 2 संदीप शर्मा ने बताया कि ग्यासपुरा में सरकार की तरफ से फ्लैट बनाए गए है। केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक पंजाब सरकार ने फ्लैट बनाए हुए है। जहां पर झुग्गी झोंपड़ी वालों को शिफ्ट किया जाना था। नगर निगम की टीम की तरफ से सर्वे करने के बाद झुग्गी झोंपड़ी वालों को वहां शिफ्ट करना था। इस दौरान करीब सवा दो फ्लैटों पर अवैध कब्जा हो गया। नगर निगम की तरफ से इन्हें नोटिस दिए गए थे और फ्लैट खाली करने को बोला गया था। मगर लोग फ्लैट खाली नहीं कर रहे थे। कुछ दिन पहले नगर निगम के एक्शियन कर्मजीत सिंह की अगवाई में टीम फ्लैट खाली करानेगई तो वहां पर लोगों ने प्रदर्शन कर दिया और नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान कब्जाधारियों ने कर्मजीत को काबू कर काफी पिटाई की थी। एडीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वीडियो और फोटोग्राफ के जरिये आरोपियों का पता लगा गिरफ्तार किया गया है। बाकी के आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed