फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गोगा मैड़ी स्थान पर मूर्तियों की बेअदबी

गोगा मैड़ी स्थान पर मूर्तियों की बेअदबी

Sat, 19 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोगा मैड़ी स्थान पर मूर्तियों की बेअदबी
गोगा मैड़ी स्थान पर मूर्तियों की बेअदबी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव चनारथल खुर्द के धार्मिक स्थान गोगा मैड़ी पर किसी अज्ञात लोगों द्वारा बीती रात मूर्तियों को तोडक़र बेअदबी करने की घटना का मामला प्रकाश में आया है। सुबह घटना की खबर मिलते ही आसपास गांवों से लोग एकत्रित होने शुरू हो गए। माहौल में शांति बनाए रखने के लिए एसडीएम फतेहगढ़ साहिब अमरिंदर सिंह टिवाना, एसपी डी दलजीत सिंह राणा, डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद और थाना मूलेपुर प्रमुख सतनाम सिंह विर्क मौके पर पहुंच गए।

गोगी मैड़ी प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष जोगा सिंह, भक्त संत सिंह और सरपंच मुकुंद सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को उक्त धार्मिक स्थान पर वार्षिक मेला भरना है और 19 अगस्त को रात समय धार्मिक कार्यक्रम होता है। किंतु 18 अगस्त की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में आ कर मूर्तियां तोड़ दीं और स्माधियों पर लगीं टाईलें भी तोड़ दीं। पुलिस से संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए संचालकों ने पुलिस को इस मामले की गहनता से जांच करने तथा धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई मांगी है। इस मौके पर जिला प्रशासन ने मेले पर आने वाली संगत की भावनाओं के मद्देनजर हुई तोडफ़ोड़ की तुरंत मुरम्मत करवाने तथा दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपीडी दलजीत सिंह राणा ने बताया कि भक्त संत सिंह के बयानों पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद ने अज्ञात दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed