फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल में फिर से गैंगवार

जेल में फिर से गैंगवार

Mon, 14 Aug 2017 10:00 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
जेल में फिर से गैंगवार
हत्यारोपी पर बैरक में तेजधार हथियारों से हमला
विज्ञापन

बीच बचाव में आए कैदी को भी घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले की केंद्रीय जेल में बंद एक हत्यारोपी पर रविवार देर रात को बैरक में कुछ अज्ञात हवालातियों व कैदियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हत्यारोपी के बचाव में आए एक अन्य कैदी अजायब सिंह को आरोपियों ने घायल कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रबंधक मौके पर पहुंचे। घायल हवालाती और कैदी को पहले जेल के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को देखते सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। बीती 8 जून को अमरिंदर सिंह उर्फ राजू और उसके साथियों ने मोनू अरोड़ा को नशा तस्कर बताते हुए उसके हाथ-पांव काट उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मोनू अरोड़ा की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमरिंदर सिंह उर्फ राजू पर बैरक में कुछ अज्ञात हवालातियों व कैदियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक जगजीत सिंह का कहना है कि जेल प्रबंधन आरोपियों की शिनाख्त कर रहा है। इस मामले में थाना नथाना पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल के डॉ. साहिल ने बताया कि एक आरोपी को तीन चोटें और दूसरे आरोपी को पांच चोटें आई हैं। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों का इलाज करने के बाद उन्हें सोमवार को छुट्टी दे दी। उनको पुलिस की ओर से फिर जेल में ले जाया गया, जहां पर आरोपियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थाना नथाना पुलिस जब सिविल अस्पताल में आरोपियों के बयान लेने पहुंची तो उन्होंने पुलिस को बताया कि अंधेरा होने के चलते वह हमलावरों को पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed